3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रस्किन बॉन्ड अंग्रेजी भाषा के विश्व प्रसिद्ध भारतीय लेखक हैं। इन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। 1. पहाड़ों के साथ ऐसा ही है कि एक बार जब आप उनके साथ काफी समय बिता लेते हैं, तो आप उन्हीं के हो जाते हैं। 2. मैं इस विश्वास तक पहुंचा हूं कि सबसे अच्छी सैर या यात्रा वह होती है, जिसमें निकलते समय आपकी कोई खास मंजिल तय नहीं होती। 3. अतीत हमेशा हमारे साथ रहता है, क्योंकि वही वर्तमान को पोषण देता है। 4. हंसने और दयालु होने की क्षमता ही वे चीजें हैं, जो इंसान को पशु से बेहतर बनाती हैं। 5. बाजार में पैसा कमाया जा सकता है, लेकिन चेरी के पेड़ के नीचे सुकून मिलता है। 6. खुशी एक रहस्यमय चीज है, जो बहुत कम और बहुत ज्यादा के बीच कहीं मिलती है। 7. घर से बाहर निकलें। बुलबुल का गाना सुनना, चूहे की चीं-चीं सुनने से कहीं बेहतर है। 8. जिस चीज को करने की कोशिश की जाती है, उसमें असफलता मिल सकती है। लेकिन कुछ न करना निश्चित रूप से असफल होना है।

