Headlines

केमिस्ट दुकानों पर छापे, 1720 कैप्सूल और 38 सिरप बोतलें जब्त



चंडीगढ़ | सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आर्मी के 42 वर्षीय हवलदार विक्रम धाका की शिकायत पर हार्ड रॉक क्लब के मैनेजर और बाउंसर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, 16 सितंबर की रात 10:30 बजे वह अपने दोस्तों अंशुमन राजा, बलदेव सिंह और दो अन्य मेहमानों के साथ सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक क्लब में पार्टी करने गए थे। रात 1 बजे एक बाउंसर विक्रम के पास आया और गले से पकड़कर उन्हें क्लब से बाहर खींचने लगा। विक्रम ने क्लब मैनेजर से शिकायत की तो आरोप है कि मैनेजर गाली-गलौज करने लगा और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। बस स्टॉप के पास महिला का पर्स छीना, 2 सगे भाई गिरफ्तार चंडीगढ़ | सेक्टर-43 बस स्टॉप के पास महिला से पर्स स्नैच कर फरार हुए 2 आरोपियों को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाई हैं। आरोपियों की पहचान झंजेड़ी निवासी आशीष और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस को मलोया निवासी रोशन ने शिकायत दी थी कि 18 सितंबर को सेक्टर-43 स्थित दशमेश ग्राउंड बस स्टॉप के पास आरोपियों ने उनका पर्स स्नैच कर लिया। पर्स में हाथ पर बांधने वाली घड़ी, सीटीयू बस पास और 200 रुपए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 304(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *