Headlines

IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Sikkim Karnataka Weather


  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Sikkim Karnataka Weather | UP MP Rajasthan Bihar Ganga Kosi Gandak Water Level

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के चमोली के हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। वहीं, केदारनाथ और रुद्रनाथ में भी ओलों के साथ हल्की बर्फबारी हुई। इससे पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में आज सुबह तापमान माइनस 2°C रिकॉर्ड किया गया।

मध्य प्रदेश में गुरुवार को भोपाल, सीहोर और देवास में तेज बारिश हुई। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने आखिरी फेज पहुंच गया है।

सितंबर के आखिरी हफ्ते से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 सितंबर तक राज्य में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश जारी है। कानपुर में करीब आधे घंटे तक 30kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई पेड़ गिर गए। बरेली में भी 50kmph की रफ्तार से चली हवाओं से कई पेड़ उखड़ गए।

बिहार में मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम उमस भरा रहने की संभावना है। प्रदेश में बाढ़ से अब तक करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलाें की स्थिति…

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार शाम को बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार शाम को बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कटान से कई घर सरयू नदी में समा चुके हैं। कुछ लोग अपने हाथ से घर तोड़कर उसके दरवाजे, ईंट, खिड़की निकालकर ले जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कटान से कई घर सरयू नदी में समा चुके हैं। कुछ लोग अपने हाथ से घर तोड़कर उसके दरवाजे, ईंट, खिड़की निकालकर ले जा रहे हैं।

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में गुरुवार को बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में गुरुवार को बर्फबारी हुई।

मध्य प्रदेश के भोपाल में गुरुवार को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के भोपाल में गुरुवार को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को तेज हवाएं भी चलीं, एक शख्स का छाते को उड़ने से बचाता दिखा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को तेज हवाएं भी चलीं, एक शख्स का छाते को उड़ने से बचाता दिखा।

उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को धूलभरी आंधी चली। करीब 50 की रफ्तार से चली हवाओं से कई पेड़ उखड़ गए। फिर भारी बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को धूलभरी आंधी चली। करीब 50 की रफ्तार से चली हवाओं से कई पेड़ उखड़ गए। फिर भारी बारिश हुई।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी गुरुवार को तेज बारिश हुई, इसके चलते दिन में अंधेरा छा गया।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी गुरुवार को तेज बारिश हुई, इसके चलते दिन में अंधेरा छा गया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार सुबह की बारिश के बाद धुंध छाई रही।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार सुबह की बारिश के बाद धुंध छाई रही।

आज के लिए बारिश का अलर्ट…

देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

02:38 PM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात में भारी बारिश, शनिवार को भी जारी रहेगी

शुक्रवार को गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें और अंडरपास पानी से भर गए और अहमदाबाद में जनजीवन प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि शनिवार को भी भारी बारिश की संभावना है।

शनिवार से रविवार सुबह 8.30 बजे तक, उत्तर गुजरात क्षेत्र के जिलों – पंचमहल, दाहोद और महीसागर – में कुछ जगहों पर; और दक्षिण गुजरात क्षेत्र के सभी जिलों – वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड और दमन, दादरा और नगर हवेली में 30-40kmph रफ्तार से हवा चलेगी।

01:00 PM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

ग्राउंड रिपोर्ट- यूपी के बाराबंकी में 18 साल बाद सरयू ने बदला रास्ता

बाराबंकी का हेतमापुर गांव…1 महीने पहले तक यहां सब ठीक था। लेकिन, अचानक सरयू नदी ने अपना रास्ता बदला और तबाही मचा दी। 18 साल बाद आई भयानक बाढ़ में 25 पक्के मकान नदी में तिनके की तरह बह गए। कटान करते हुए नदी अब प्रसिद्ध महंत गुरु नारायण मंदिर तक पहुंच गई। वहीं, मस्जिद का एक हिस्सा नदी के ऊपर हवा में लटक रहा है। पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट…

11:40 AM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के लातूर में 6 हफ्ते बाद बारिश

मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले को राहत मिली है, जहां शुक्रवार को औसतन 17.5 mm बारिश दर्ज की गई। लातूर मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में से एक है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, रेनापुर शहर में सबसे ज्यादा 39.3 mm बारिश हुई, इसके बाद लातूर तहसील में 37.7 mm बारिश दर्ज की गई।

लंबे समय तक सूखे के बाद हुई इस बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे, अब खरीफ की फसलों और नमी की स्थिति बेहतर बनाने के लिए और बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।

07:07 AM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना, 3 जिलों में बर्फबारी

उत्तराखंड के पहाड़ी में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

07:06 AM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: अभी से अक्टूबर जैसी ठंड, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के 2 शहरों का पारा 5 डिग्री से कम और 5 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर चुका है। केलांग का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। पूरी खबर पढ़ें…

07:05 AM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार- 13 जिलों में हो सकती बारिश

मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना, गया, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर में बादल छा सकते, तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

03:44 AM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में 34.6°C तापमान: कल से फिर बढ़ेगी बारिश

छत्तीसगढ़ में अभी बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। आज (18 सितंबर) भी बारिश कम रहेगी। कल (19 सितंबर) से कई जगह बारिश बढ़ सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

03:39 AM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 21 सितंबर तक बारिश का दौर, अब तक 33.1 इंच पानी गिरा

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सितंबर के आखिरी सप्ताह से इसकी विदाई शुरू हो जाएगी। इससे पहले प्रदेश में तेज बारिश का एक और दौर आ सकता है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि अभी मानसून की सक्रियता समाप्त नहीं हुई है। 21 सितंबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक और आंधी चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

03:37 AM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: आज 28 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी, 7 डिग्री तक गिरा पारा

राजस्थान में शुक्रवार को 28 जिलों में तेज बारिश यलो अलर्ट है। गुरुवार को अजमेर, जयपुर सहित कई जिलों में 4 इंच तक बारिश हुई। मौसम बदलने से दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। हालांकि, इस मानसून सीजन में अब तक 25 फीसदी कम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में सूखे जैसे हालात हैं। यहां अब भी तापमान 38 से 40 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

02:52 AM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: 39 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है, लेकिन इससे पहले प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 49 जिलों में बारिश, बादल और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:36 AM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

19 सितंबर

नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगा के मैदान वाला बंगाल, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम और रायलसीमा में बारिश का यलो अलर्ट है।

आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तूफानी हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक रायलसीमा में अनंतपुरमू, अन्नमय्या ,चित्तूर, कुर्नूल, नंद्याल, श्री सत्य साई, तिरुपति और YSR कडप्पा जिले आते हैं।

20 सितंबर

छत्तीसगढ़, गंगा के मैदान वाला बंगाल, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, कर्नाटक में बारिश का यलो अलर्ट है।

01:35 AM18 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

प्रमुख शहरों का तापमान…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *