![]()
घर को नया लुक देने, सुविधाओं को आधुनिक बनाने या घर की सुरक्षा और ऊर्जा जरूरतों के लिए नए विकल्प तलाश रहे इंदौरवासियों के पास आज खास मौका है। अभय प्रशाल में चल रही दैनिक भास्कर ‘होम डेकोर एंड एसेंशियल्स एग्जीबिशन’ का आज अंतिम दिन है। तीन दिवसीय एग्जीबिशन में अब तक बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंच चुके हैं। आज सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक विजिटर्स यहां पहुंचकर विभिन्न प्रोडक्ट्स और ब्रांड्स को करीब से देख सकते हैं और डिस्काउंट के साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं। आज आखिरी मौका, एंट्री फ्री, सरप्राइज गिफ्ट
एग्जीबिशन में आने वाले विजिटर्स के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी रखे गए हैं। प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। ऐसे में घर से जुड़ी खरीदारी या नए आइडिया की तलाश करने वालों के लिए आज अभय प्रशाल पहुंचने का आखिरी मौका है। कई विकल्प एक ही जगह
एग्जीबिशन में मॉडर्न फर्नीचर, होम डेकोर, मॉड्यूलर किचन, सोलर सॉल्यूशन, सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स और पेंटिंग्स सहित घर से जुड़ी कई कैटेगरी मौजूद हैं। अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई डिजाइन और रेंज के विकल्प यहां उपलब्ध हैं। ऑस्मो एमएनसी हेल्थ सॉल्यूशन के डायरेक्टर संजीव कुमार जैन ने बताया कि यह एग्जीबिशन ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म है। खास बात यह है कि एग्जीबिशन में जेन्युइन बायर्स विजिट कर रहे हैं, जिससे कारोबारियों को सही ग्राहकों तक पहुंचने और अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। दैनिक भास्कर की तीन दिवसीय एग्जीबिशन के मुख्य स्पॉन्सर है गैनिट सोलर। एसोसिएट स्पॉन्सर है कृति ग्रुप। अन्य पार्टिसिपेट हैं- सुप्रीम फर्नीचर, फ्यूको ‘दी इलेक्ट्रिक फ्लेम, आइसेस ‘इंदौर सोलर’, रॉकेट सेल्स कॉर्पोरेशन, स्टूडियो शिव राज सिंह, गोयल फर्नीचर, ओसमो एम एन सी हेल्थ सॉल्यूशन, दिल से आउटडोर फर्नीचर, एल्बो बेंड्स, वी जी डेकोर, आशीर्वाद किचन (अरेंसिया), इंडिवुड फर्नीचर, नाकोड़ा फर्निशिंग, कॉन्सेप्ट आर्ट डेकोर, राधा ग्रीन्स नर्सरी। दैनिक भास्कर में विज्ञापन देखकर एग्जीबिशन में पहुंचे विजिटर्स एग्जीबिशन में आए आनंद माथुर ने बताया कि हमने दैनिक भास्कर में इस एग्जीबिशन का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद यहां विजिट करने का प्लान बनाया। हम खासतौर पर इंटीरियर से जुड़े प्रोडक्ट्स और नए विकल्प देखने के लिए यहां आए थे। यहां कई प्रोडक्ट्स की वैरायटी देखने को मिली और कुछ विकल्प हमें काफी पसंद आए। शशि मलोदिया पिछले 40 वर्षों से दैनिक भास्कर की नियमित पाठक हैं। उन्हें इस एग्जीबिशन की जानकारी भी भास्कर में प्रकाशित खबर के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित विभिन्न एग्जीबिशन में विजिट करती रहती हैं। विजिटर्स ने बताया अनुभव वहीं अमित शर्मा ने बताया कि एग्जीबिशन का अनुभव काफी अच्छा रहा। हमारा नया घर बन रहा है, इसलिए घर की जरूरतों से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स और विकल्प देखने के लिए हम यहां आए थे। खास बात यह रही कि एक ही जगह पर घर की जरूरत के कई सामान और उनसे जुड़े विकल्प देखने को मिल गए।
Source link
बस एक विजिट और घर की कई जरूरतों का समाधान:दैनिक भास्कर ‘होम डेकोर एंड एसेंशियल्स एग्जीबिशन’ का आज अंतिम दिन
