Headlines

हरियाणा ACB ने CM फ्लाइंग का इंस्पेक्टर अरेस्ट किया:₹5 लाख रिश्वत ले रहा था, माइनिंग गाड़ियों को बिना रोक-टोक निकालता; एंट्री फीस रखी थी




हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV ACB) कुरुक्षेत्र की टीम ने रविवार को हरियाणा CM फ्लाइंग इंस्पेक्टर को अरेस्ट कर लिया। इंस्पेक्टर की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई जो अंबाला में तैनात था और 5 लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था। आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना एसवी एंड एसीबी अंबाला में करनाल के रांवर निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दी थी। आरोप था कि इंस्पेक्टर यमुनानगर से करनाल तक रेत-बजरी से भरी गाड़ियों को बिना रोक-टोक निकालने के बदले प्रति वाहन 10 हजार रुपए प्रतिमाह मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रकम लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। अब जानिए क्या है पूरा मामला… अंबाला में FIR, भ्रष्टाचार की धाराओं में केस आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना SV ACB अंबाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। पूरी कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 105 के तहत कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *