Headlines

नशा तस्करों की गिरफ्तारी नहीं संपत्ति भी जब्त हो:गुरदासपुर पहुंची भाजपा की 'ड्रग-फ्री पंजाब यात्रा, नेताओं ने मान सरकार को घेरा




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘ड्रग-फ्री पंजाब यात्रा’ अपने तीसरे दिन गुरदासपुर पहुंची। माधोपुर स्थित एकता स्थल से शुरू हुई यह यात्रा भाजपा पंजाब अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में निकाली जा रही है। इसमें पंजाब में बढ़ते नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के साथ सरकार पर सवाल उठाया जा रहा हैष गुरदासपुर के हनुमान चौक पर आयोजित रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में नशा खत्म करने के लिए इसकी सप्लाई चेन को तोड़ना, मुख्य तस्करों और सरगनाओं पर कड़ी कार्रवाई करना तथा नशे के पैसे से बनाई गई संपत्तियों को जब्त करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज के अलावा नशा छोड़ने वाले युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मुहैया कराने होंगे ताकि वे मुख्यधारा में लौट सकें। नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद केवल गिरफ्तारियां करना नहीं, बल्कि इस सामाजिक बुराई का स्थायी समाधान करना है। सरकार पर वादे से मुकरने का आरोप भोआ की पूर्व विधायक सिमास देवी ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पंजाब ने देश को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया और सीमाओं की रक्षा की, आज उसका नशे की चपेट में आना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार ने तीन महीने में नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन इसके अपेक्षित परिणाम नहीं दिखे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। साढ़े चार साल बाद भी स्थिति जस की तस: बागेल सिंह गुरदासपुर यात्रा के प्रभारी व जिला अध्यक्ष बगेल सिंह बाहिया ने कहा कि पंजाब का युवा जो पहले खेती, खेल और देश की रक्षा के लिए जाना जाता था, आज नशे की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि नशा खत्म करने की गारंटी देने वाली सरकार साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी असफल क्यों रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने के लिए जनता के बीच जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *