![]()
बठिंडा में रविवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे बस स्टैंड की बैक साइड एक युवक व युवती ने कोई जहरीली चीज निगल लिया। राहगीरों व यात्रियों को इसका पता चलने पर उन्होंने मामले की जानकारी सहारा जनसेवा की टीम को दी। सहारा टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक व युवती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने युवती को मृतक घोषित कर दिया, जबकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बठिंडा के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों द्वारा जहरीली चीज क्यों खाई है। गांव कोटफत्ता का रहने वाला है युवक
इसके सही कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि युवक की पहचान गांव कोटफत्ता निवासी 20 वर्षीय कृष्ण सिंह के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौंकी ने मामले की जांच शुरू कर दी और दोनों द्वारा उक्त कदम क्यों उठाया गया हैं, इसकी भी जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है, ताकि मामले के बारे में जानकारी हासिल की जा सके, जबकि मृतक युवती की पहचान करने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए है। आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हो सकता है, लेकिन मामले की सच परिजनों के आने के बाद ही चल सकेगा। उधर, सहारा टीम ने युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
Source link
बठिंडा में युवक-युवती ने निगला जहर, युवती की मौत:युवक की हालत गंभीर, सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने किया एम्स रेफर
