Headlines

हिसार में घर से चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार:सोने-चांदी के आभूषण बरामद, जेवर खरीदने वाला भी पकड़ा गया




हिसार जिले में सदर थाना पुलिस ने शाहपुर गांव में घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शाहपुर निवासी मुकेश ने घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच PSI राजेश कुमार कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर निवासी 18 साल के नवीन उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया। चोरी का सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चोरी का सामान खरीदने में शाहपुर निवासी 42 साल का वेदपाल उर्फ वेदू भी शामिल था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) भी जोड़ी गई है। सोने-चांदी के आभूषण बरामद पुलिस के मुताबिक, सह-आरोपी वेदपाल से मिली जानकारी पर चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए। बरामद सोने के आभूषणों में 2 ताबीजी, एक जोड़ी बाली और 2 अंगूठियां शामिल हैं, जिनका कुल वजन करीब 15 ग्राम है। इसके अलावा चांदी की एक चेन और एक जोड़ी पाजेब भी मिली, जिनका कुल वजन करीब 12 तोले बताया गया है।जेवरात बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *