Headlines

जयराम बोले-मुकदमों से नहीं टूटेगा भाजपाइयों का मनोबल:हिमाचल सरकार पर दोहरे मापदंड के आरोप; बिलासपुर में किया धरना-प्रदर्शन




बिलासपुर में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर सोशल मीडिया मामलों में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक विरोधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने के लिए मुकदमों और प्रशासनिक दबाव का सहारा ले रही है। वहीं, भाजपा नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अभियान चलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाने पर दर्ज हो रहे मामले
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि घुमारवीं में एक पूर्व मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अभियान चलाने की शिकायतें मिलीं, फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई शुरू कर देती है। इससे सरकार के दोहरे रवैये पर सवाल उठते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर सरकार और उसके नेताओं के पक्ष में प्रचार के लिए सरकारी पैसा खर्च किया जा रहा है। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाने पर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने इसे सरकार की हताशा बताया। लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी भाजपा सरकार की नीतियां
नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों से संविधान, कानून और अपनी शपथ के हिसाब से निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को राजनीतिक दबाव से दूर रहकर संवैधानिक नियमों के तहत काम करना चाहिए। सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा जरूरी है। जयराम ठाकुर ने साफ किया कि मुकदमों और सरकारी कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों को जनता के सामने लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी। सरकार का हर फैसला जनविरोधी उन्होंने कहा कि सरकार की हर गलत नीति और जनविरोधी फैसले का जवाब संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री राजिंदर गर्ग, बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, झंडूता विधायक जीतराम कटवाल समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *