Headlines

कुल्लू में बाइक नाले में गिरी, युवक की मौत:युवती गंभीर रूप से घायल; केरल के एर्नाकुलम से घूमने आए थे दोनों




कुल्लू के जिभी-सोझा मार्ग पर निचला सोझा स्थित पन्डला नाला के समीप रविवार दोपहर लगभग 1:50 बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठी एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार, सोझा से जिभी की ओर आ रहे एक टैक्सी चालक ने हादसे को अपनी आंखों से देखा। उसने बताया कि उसके आगे चल रही मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर पन्डला नाला के पास सड़क से गहरी खाई में गिर गई। केरल निवासी थे दोनों पर्यटक हादसे में मृतक बाइक चालक की पहचान सबिन मैथ्यू कुरैन (निवासी गांव पीरुम्बदवूर, एर्नाकुलम, केरल) के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में घायल युवती की पहचान अक्षरा जोस (निवासी कोठामंगलम, एर्नाकुलम, केरल) के तौर पर की गई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के उपरांत डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *