![]()
फरीदकोट में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के समय महिला पड़ोसी के घर में सोई थी, क्योंकि पिछली शाम को ही उसका अपने पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद भी आधी रात को पति छत से पड़ोसी के घर में दाखिल हुआ और सो रही पत्नी के सिर और छाती में चोटें मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है। पड़ोसियों ने मामले की ये जानकारी दी मृतका के भाई ने इंसाफ मांगा वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर आए सुखविंदर सिंह ने कहा- मेरी बहन की शादी नजदीकी गांव में हुई थी। करीब 13 साल पहले उसकी शादी हुई। इनके 3 बच्चे (2 लड़कियां, एक लड़का) हैं। मुझे रात 1:15 बजे चाचा ससुर की कॉल आई। उन्होंने बताया कि घरेलू लड़ाई होने के कारण बहन के सिर पर चोट लगी है, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मोगा के गांव रनिया के रहने वाले सुखविंदर ने कहा- हम सुबह करीब साढ़े 5 बजे मौके पर पहुंचे तो देखा कि बहन को फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। हम आरोपियों को हर हालत में सजा दिलवाना चाहते हैं। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। भाई ने कहा- धारदार हथियार से बहन पर वार किए हैं। उसका सर फाड़ा गया। 5-6 बार उसकी छाती पर हमला हुआ। झगड़ा सभी घरों में होता है, लेकिन इस तरह से नहीं कि चाकू तक उठा लिए जाएं। ससुराल पक्ष को चाहिए था कि अगर कोई बात है तो हमें कॉल करते। लड़की की मौत होने के बाद हमें कॉल की गई। वह भी चाचा ससुर ने की। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट भेजा। थाना सदर के SHO सिकंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजन के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जान बचाने पड़ोसी के घर सोई पत्नी की हत्या:फरीदकोट में छत से आए पति ने सिर-छाती में किरच मारे; झगड़े के बाद यहां छिपी थी
