Headlines

जालंधर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:नशे की 64 गोलियां बरामद, एनपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क तलाशने मे जुटी पुलिस




जालंधर देहाती के अंतर्गत आते थाना बिल्गा की पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत आपराधिक मामले दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना बिल्गा के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को एएसआई गोविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मेहसपुर गांव स्थित दरगाह के समीप गश्त व संदिग्धों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे बलजीत सिंह उर्फ रानू (निवासी गांव मेहसपुर) को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 47 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में 19 सितंबर को ही एएसआई अमनदीप सिंह के नेतृत्व वाली दूसरी पुलिस टीम ने मेहसपुर और दारापुर के बीच मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान जसविंदर सिंह उर्फ सनी (निवासी गांव दारापुर) को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं। मामला दर्ज, बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस बिल्गा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशीली गोलियां कहां से लाए थे और किन्हें सप्लाई करने जा रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *