Headlines

'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल फिर खुलेगा:21 से 27 सितंबर तक होंगे आवेदन; फर्रुखनगर मार्केट कमेटी चेयरमैन बोले-तारीख का इंतजार न करें




खरीफ सीजन 2026 के दौरान फसल का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए किसानों को राहत मिली है। हरियाणा सरकार ने ऐसे किसानों को एक और मौका दिया है। सरकार ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल को 21 से 27 सितंबर 2026 तक दोबारा खोलने का फैसला किया है। इस दौरान किसान अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन कराकर सरकारी खरीद का फायदा ले सकेंगे। गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर मार्केट कमेटी के चेयरमैन दौलतराम ने किसानों से अपील की है कि वे तय समय में अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं, ताकि उन्हें फसल बेचने में कोई दिक्कत न हो। जमीन का खेवट, खसरा नंबर और रकबे की जानकारी देनी होगी दौलतराम ने कहा कि सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन का यह अतिरिक्त मौका दिया है। जिन किसानों ने अभी तक खरीफ फसल का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे इस मौके का फायदा उठाएं। किसान ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी फसल और जमीन की जानकारी भर सकते हैं। इसके अलावा, संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय में लिखित आवेदन देकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन में जमीन का खेवट नंबर, खसरा नंबर और रकबे की जानकारी देनी होगी। चेयरमैन की किसानों से अपील अधिकारी आवेदन के बाद 3 दिन के भीतर जमीन और फसल से संबंधित दावों की जांच करेंगे। जांच के बाद किसान का विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। फसल रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान सरकारी खरीद प्रक्रिया के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अपनी फसल बेच सकेंगे। चेयरमैन दौलतराम ने किसानों से अपील की कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *