Headlines

पलवल में करण सिंह दलाल का भाजपा पर हमला:बोले- वोट चोरी कर सत्ता में आई, राम मंदिर का चंदा भी चुराया




पलवल में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में वोट चोरी कर सरकार बनाने वाली भाजपा ने राम मंदिर का चंदा भी चुरा लिया है। दलाल रविवार को रसूलपुर गांव में बड़ौली ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की, जबकि इसका आयोजन बड़ौली ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल ने किया था। दलाल ने पलवल जिले के प्रशासन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन नेताओं के साथ मिलकर लोगों को परेशान कर रहा है। पेंशन, परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। जिले में पानी, बिजली और कानून व्यवस्था की हालत भी खराब है। चोरी, हत्या, धमकी, लूट और डकैती जैसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। युवाओं के विरोध प्रदर्शनों को पुलिस लाठियों से दबा रही पूर्व मंत्री ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। युवाओं के विरोध प्रदर्शनों को पुलिस लाठियों से दबा रही है। यह कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश में चल रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित किया गया था। बड़ौली ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल ने बताया कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है। ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष और कमेटी का गठन हो चुका है। संगठन को मजबूत करने के लिए हर ब्लॉक में ऐसे सम्मेलन किए जाएंगे। ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सविता चौधरी, एससी सेल अध्यक्ष मास्टर सुगर सिंह, पलवल सेवादल अध्यक्ष देवदत्त सैक्ट्री, पलवल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर, हथीन ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खोकियाका, हसनपुर अध्यक्ष विनोद बैंसला, उटावड़ अध्यक्ष जाहिद अजमत, युवा कांग्रेस पलवल अध्यक्ष मुकुल देशवाल और पूर्व अध्यक्ष निखिल भारद्वाज सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *