![]()
फलोदी पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त सप्लाई के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि ‘ऑपरेशन उजास’ के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) फलोदी ने यह कार्रवाई की। आरोपी कैलाश को जांबा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। वह मतोड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित था। 66 किलो डोडा पोस्त बरामद किया था पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि 6 अक्टूबर 2025 को मतोड़ा के तत्कालीन थानाधिकारी ने 66 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी कैलाश, इंदों का बास, केरलानाडा का रहने वाला है, इस मामले में करीब एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी कैलाश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ औसियां पुलिस थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज है।
Source link
अवैध डोडा पोस्त सप्लाई मामले में आरोपी गिरफ्तार:फलोदी डीएसटी ने जांबा से पकड़ा, एक साल से था फरार
