![]()
कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने और अवैध हथियारों के साथ भागने की कोशिश करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मुठभेड़ के बाद की गई। पुलिस ने मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल, टाटा सफारी और एक कार भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे नुआंव थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि अखनी गांव का आरिफ खान अपने कुछ साथियों के साथ मैरून रंग की टाटा सफारी में अवैध हथियार लेकर दिलदार नगर से परसथुआ की ओर जा रहा है। बताया गया कि गुड्डु यादव रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल (BR45R0868) से सफारी को एस्कॉर्ट कर रहा था। रोकने की कोशिश पर पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर सूचना के बाद कैमूर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तियरा नहर पुल और महरथा मोड़ के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों (GJ15CD5963 और UP14EL5438) को रोकने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस टीम पर फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। ड्रोन से अखनी गांव में तलाशी घटना के बाद पुलिस ने अखनी गांव की घेराबंदी कर दी। आरोपियों की तलाश के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अनिश खान, फुलवदन यादव उर्फ गुड्डु यादव, फैजान खान और गुफरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन वाहन बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक टाटा सफारी और एक कार बरामद की है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और घटना में इस्तेमाल हथियारों समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
Source link
कैमूर में पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद मुठभेड़:ड्रोन से घेराबंदी कर 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 गाड़ियां बरामद
