![]()
जींद जिले के उचाना में रेलवे द्वारा बनाई जा रही चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ा दी गई है। साथ ही बाजार के पुराने रास्ते को भी खुला रखा गया है। इन मांगों के पूरा होने पर दुकानदारों और वार्ड नंबर 7 के लोगों ने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से मिलकर उनका आभार जताया। पूर्व पार्षद बारूराम, संदीप गोयल, सुरेंद्र और दीपांशु मेहता ने बताया कि रेलवे की दीवार पहले काफी नीची थी। इसके अलावा, बाजार में आने-जाने के लिए सालों से इस्तेमाल हो रहा रास्ता भी रेलवे बंद कर रहा था। पुराने रास्ते को खुला रखने की मांग पूरी करवाई इन दोनों मांगों को लेकर उन्होंने कई जगह गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि विधायक अत्री उनकी आखिरी उम्मीद थे। विधायक को समस्या बताने के बाद उन्होंने तुरंत मौके का दौरा किया। विधायक अत्री ने रेलवे अधिकारियों से बात की। इसके बाद दीवार की ऊंचाई बढ़ाने और पुराने रास्ते को खुला रखने की मांग पूरी करवाई गई। यह रास्ता बंद होने से बाजार आने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले छात्रों को बहुत परेशानी होती। यह डाकघर रोड और लितानी रोड बाजार की ओर जाने के लिए भी एक जरूरी रास्ता है। ‘किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी’ विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि उचाना हलके का हर नागरिक उनके परिवार का सदस्य है। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड के लोगों और दुकानदारों की मांग पर तुरंत कार्रवाई कर रेलवे अधिकारियों से बात की गई और दोनों मांगें पूरी करवाई गईं।
Source link
उचाना में रेलवे ने बढ़ाई चारदीवारी की ऊंचाई:पुराना रास्ता भी खुला रखा, दुकानदारों ने विधायक अत्री का जताया आभार
