Headlines

Hapur Junior Kabaddi Trial 2026


शराफत सैफी | हापुड़4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें हापुड़ जिले के 14 खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए चुना गया है। यह ट्रायल जिला खेल कार्यालय हापुड़ की ओर से 21 सितंबर 2026 को आयोजित हुआ।

चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अरुणा की देखरेख में पूरी हुई। जिला स्तरीय कबड्डी ट्रायल में हापुड़ जिले के करीब 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम दिखाया।

चुने गए ये खिलाड़ी 22 सितंबर 2026 को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में शामिल होंगे।

चयनित खिलाड़ियों में हर्ष, वैभव, आदित्य, आनंद, मयंक, अभय, अभी, कृष्णा, वंश, देवांश, देव, निशांत, आलोक और मयंक के नाम शामिल हैं।

इस दौरान भानु, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी तनवीर और खेलो इंडिया प्रशिक्षक मनीष समेत कई लोग मौजूद रहे। जिला खेल कार्यालय की इस चयन प्रक्रिया से खिलाड़ियों को मंडलीय और प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *