Headlines

होदा बोले-'पार्टी समर्थन दे या न दे, चुनाव जरूर लड़ूंगा':सारण शिक्षक निर्वाचन में जदयू नेता ने ठोकी दावेदारी, कहा-शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ेंगे




बिहार में शिक्षक निर्वाचन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से समर्थित उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बीच सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू नेता नजमुल होदा ने अपनी दावेदारी पेश की है। मंगलवार को मोतिहारी पहुंचे नजमुल होदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पार्टी समर्थन दे या न दे, चुनाव लड़ने का ऐलान नजमुल होदा ने स्पष्ट कहा कि पार्टी का समर्थन मिले या नहीं, वे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व को अपनी चुनाव लड़ने की इच्छा की जानकारी दे चुके हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से उन्हें आधिकारिक तौर पर समर्थन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वित्त रहित शिक्षकों का हक पहली प्राथमिकता एमएलसी प्रत्याशी नजमुल होदा ने कहा कि अगर शिक्षकों का समर्थन मिला और वे विधान परिषद पहुंचते हैं तो उनकी पहली प्राथमिकता वित्त रहित शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि वित्त रहित शिक्षक पिछले 30-40 वर्षों से अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सदन में उठाएंगे शिक्षकों की समस्याएं उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को विधान परिषद में मजबूती से उठाया जाएगा। सरकार के सामने वित्त रहित शिक्षा नीति में सुधार और शिक्षकों को उनका उचित हक दिलाने की मांग रखी जाएगी। पार्टी के समर्थन के सवाल पर नजमुल होदा ने खुद को जदयू का समर्पित कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि वे लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उन्हें समर्थन देगी। शिक्षकों से लगातार संपर्क का दावा नजमुल होदा ने कहा कि वे सारण निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। उनके अनुसार, शिक्षकों की ओर से उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि शिक्षक बदलाव चाहते हैं और ऐसा प्रतिनिधि चाहते हैं जो उनकी समस्याओं को ईमानदारी से सदन में रख सके। बोले- शिक्षकों का विश्वास ही मेरी ताकत प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि चुनाव में शिक्षकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि शिक्षकों ने उन्हें मौका दिया तो वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *