Headlines

खेजड़ली बलिदान दिवस पर पौधरोपण:मुरादाबाद में प्रकृति सेवा समिति ने नीम, अमलतास जैसे औषधीय पौधे लगाए




मुरादाबाद में खेजड़ली बलिदान दिवस के मौके पर सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट और विश्नोई समाज सेवा समिति ने आवास विकास फेज-2, सेक्टर-13, शाहपुर तिगरी में यह कार्यक्रम किया। इस दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने माता अमृता देवी विश्नोई और खेजड़ली बलिदान में शहीद हुए 363 बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने सात पौधे रोपकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में नीम, अमलतास, गुलमोहर, सफेद चांदनी और बॉटल ब्रश जैसे औषधीय और छायादार पौधे लगाए गए। सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।आयोजकों ने कहा कि पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण करना ही पर्यावरण बचाने की दिशा में असली कदम है। प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के संरक्षक और विश्नोई समाज सेवा समिति के सचिव अनिल विश्नोई ने बताया कि समिति करीब 20 सालों से पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है।संस्थापक और महासचिव नैपाल सिंह पाल ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं। इनका संरक्षण करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी देवेंद्र सिंह जटराना ने कहा कि खेजड़ली के बलिदानियों की याद में किया गया पौधरोपण पर्यावरण बचाने का प्रेरणादायक संदेश है। कार्यक्रम में विपिन विश्नोई, दिनेश विश्नोई, मो. साद, मो. याशिर, यवन पाल समेत कई अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *