- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (22 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार, 22 सितंबर को कई राशियों के लिए करियर, पैसा और रिश्तों से जुड़े अच्छे संकेत हैं। मेष राशि वालों का रुका पैसा वापस मिल सकता है। मिथुन राशि के फ्रीलांसर को लंबा कॉन्ट्रैक्ट या स्थायी क्लाइंट मिलने की संभावना है।
सिंह राशि वालों को विदेशी संपर्क से काम का ऑफर मिल सकता है। कन्या राशि के लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मकर राशि वालों को प्रमोशन, आर्थिक फायदा या बड़े क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिलेगा। मीन राशि के फ्रीलांसर को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – जजमेंट आज पुराने मामलों को समझकर आगे बढ़ने का दिन है। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी बात खुशी देगी। रुका पैसा या बकाया रकम वापस मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से गहरी बातचीत मानसिक संतुलन देगी। आत्मचिंतन से सही दिशा साफ होगी।
करियर- मीडिया से जुड़े लोगों को अपने काम और आइडिया के लिए नई दिशा मिलेगी। फ्रीलांसर को अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने का मौका मिलेगा। कॉमर्स क्षेत्र के लोगों के लिए करियर में नए अवसर बनेंगे। फैसला सोच-समझकर लें, इसके नतीजे लंबे समय तक फायदेमंद रह सकते हैं। लव- रिश्तों में स्पष्टता आएगी और नई शुरुआत हो सकती है। सिंगल लोगों को पुराने रिश्ते से जुड़ी कोई सच्चाई समझ में आएगी। कुछ लोगों को पार्टनर से जुड़ा भावनात्मक फैसला लेना पड़ सकता है। मजबूत रिश्ते और गहरे होंगे, जबकि कमजोर संबंध पीछे छूट सकते हैं। हेल्थ- सांस या गले से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। ब्लड प्रेशर या थकान वाले लोग पर्याप्त आराम करें। मेडिटेशन मानसिक शांति देगा। लकी कलर- रॉयल ब्लू, लकी नंबर- 8

वृष – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आज आराम और खुद को मानसिक रूप से संभालने का दिन है। परिवार में चल रहे तनाव से राहत मिल सकती है। मन हल्का रहेगा। लगातार जिम्मेदारियां निभा रहे लोगों को थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। पैसों से जुड़ा बड़ा फैसला फिलहाल टालना बेहतर होगा। किसी रिश्तेदार का अचानक मैसेज खुशी दे सकता है।
करियर- काम से थोड़ा रुककर अपनी योजनाओं को दोबारा समझना जरूरी रहेगा। कॉमर्स क्षेत्र के लोग नई स्ट्रैटेजी पर विचार करेंगे। फ्रीलांसर पुराने प्रोजेक्ट का एनालिसिस करेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोग अपनी योजनाओं को और बेहतर बना सकते हैं। रिसर्च से जुड़े लोगों को नए आइडिया के लिए थोड़ा शांत समय चाहिए। लव- रिश्ते में कुछ समय शांति और निजी स्पेस जरूरी रहेगा। सिंगल लोग पुराने अनुभव से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। विवाहित लोग पार्टनर की भावनाएं ध्यान से सुनें। शांत बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी। हेल्थ- थकान या सिरदर्द हो सकता है। पर्याप्त नींद और पानी जरूरी है। मेडिटेशन और शांत संगीत मन को रिलैक्स करेगा। लकी कलर- लाइम ग्रीन, लकी नंबर- 5

मिथुन – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज जिम्मेदारी और नियमितता से काम करेंगे। परिवार में आपकी स्थिर सोच दूसरों को भरोसा देगी। घर की जरूरतों और खर्चों में अच्छा संतुलन रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य और स्थिर रहेगी। किसी निवेश में जल्दबाजी न करें। परिवार के किसी सदस्य की मेहनत का अच्छा नतीजा खुशी देगा।
करियर- कॉमर्स से जुड़े लोगों को स्थायी प्रोजेक्ट से फायदा मिलेगा। मैनेजमेंट में काम करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। फ्रीलांसर को लंबा कॉन्ट्रैक्ट या स्थायी क्लाइंट मिलने की संभावना है। टेक्निकल क्षेत्र के लोग मुश्किल काम को सही तरीके से पूरा करेंगे। आपकी भरोसेमंद कार्यशैली सीनियर्स को प्रभावित करेगी। लव- सिंगल लोगों को किसी व्यावहारिक और भरोसेमंद व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। विवाहित लोगों के बीच बातचीत से विश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भविष्य को लेकर गंभीर बात हो सकती है। हेल्थ- नियमित एक्सरसाइज और हल्का भोजन फायदेमंद रहेगा। डाइट और रूटीन में अनुशासन रखें। लकी कलर- चेरी रेड, लकी नंबर- 9

कर्क – फाइव ऑफ कप्स किसी पुराने मामले को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह मानसिक शांति देगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन पैसों के मामले में सावधानी रखें। किसी रिश्तेदार से पुरानी दूरी खत्म हो सकती है। बीती बातों में उलझने के बजाय आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
करियर- मैनेजमेंट क्षेत्र के लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सुधार का मौका मिलेगा। कला और लेखन से जुड़े लोग पुराने काम को नए तरीके से पेश कर सकते हैं। फ्रीलांसर को अस्थायी नुकसान के बाद नया मौका मिल सकता है। पुरानी असफलता से सीखकर आगे की योजना बनाएं। लव- रिश्ते में भावनात्मक स्पष्टता जरूरी रहेगी। सिंगल लोग पुराने रिश्ते की यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। विवाहित लोगों को पार्टनर से खुलकर बात करनी चाहिए। गलतफहमियां बातचीत और माफी से कम हो सकती हैं। हेल्थ- शांत माहौल में समय बिताएं। तनाव या ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग मेडिटेशन करें। पाचन की हल्की परेशानी हो सकती है। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 2

सिंह – नाइट ऑफ वांड्स आज जोश और उत्साह बना रहेगा। परिवार में आपकी ऊर्जा से माहौल खुशनुमा रहेगा। बुजुर्गों की सलाह नई दिशा दे सकती है। बच्चों की सफलता या कोई साहसी फैसला गर्व महसूस कराएगा। आर्थिक स्थिति सुधरने के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। छोटी यात्रा भी हो सकती है।
करियर- काम में तेजी और नए अवसर दोनों मिलेंगे। मेडिकल और सर्विस सेक्टर के लोगों को सफलता और पहचान मिल सकती है। फ्रीलांसर को विदेशी संपर्क से काम का ऑफर मिल सकता है। कला से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी से प्रभावित करेंगे। नए आइडिया पर समय रहते काम करना फायदेमंद रहेगा। लव- रिश्ते में आकर्षण और उत्साह बढ़ेगा। सिंगल लोगों को अचानक किसी से जुड़ाव महसूस हो सकता है। विवाहित लोगों के बीच रोमांस बढ़ेगा। पुराने रिश्ते में भी नया उत्साह लौट सकता है। हेल्थ- ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्टिव होने से बचें। घुटनों या पीठ में थकान हो सकती है। स्ट्रेचिंग और हल्का योग करें। लकी कलर- गोल्डन, लकी नंबर- 7

कन्या – स्ट्रेंथ आज धैर्य और आत्मविश्वास आपकी ताकत रहेंगे। परिवार की किसी तनावपूर्ण स्थिति को शांति से संभाल पाएंगे। बुजुर्गों की सलाह फायदा देगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। आपकी समझदारी से परिवार का भरोसा बढ़ेगा।
करियर- मैनेजमेंट क्षेत्र के लोगों को लीडरशिप की नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेडिकल और सर्विस सेक्टर के लोग अपने अनुभव से मुश्किल काम पूरा करेंगे। फ्रीलांसर को चुनौतीपूर्ण क्लाइंट से डील करना पड़ सकता है। कॉमर्स क्षेत्र में अनुशासन से फायदा मिलेगा। लव- प्रेम संबंधों में गहराई और स्थिरता आएगी। सिंगल लोगों को किसी संवेदनशील और आत्मविश्वासी व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। पति-पत्नी के बीच सम्मान बढ़ेगा। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। हेल्थ- तनाव या ब्लड प्रेशर से परेशान लोग मेडिटेशन और प्राणायाम करें। कंधों में जकड़न हो सकती है। पर्याप्त आराम भी जरूरी है। लकी कलर- रोज पिंक, लकी नंबर- 6

तुला – फाइव ऑफ पेंटाकल्स परिवार में आर्थिक या भावनात्मक उलझन हो सकती है, लेकिन आपसी सहयोग बना रहेगा। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। खर्च और सेविंग के बीच संतुलन रखना जरूरी होगा। किसी रिश्तेदार से अचानक मदद मिल सकती है। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
करियर- काम का दबाव बढ़ सकता है। कॉमर्स से जुड़े लोगों को पुराने निवेश पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। फ्रीलांसर की पेमेंट में देरी हो सकती है। टेक्निकल क्षेत्र में अधूरे प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को टीमवर्क और धैर्य से काम करना चाहिए। लव- रिश्ते में थोड़ी दूरी या गलतफहमी हो सकती है। विवाहित लोगों को बातचीत की कमी से तनाव महसूस हो सकता है। सिंगल लोग पुराने रिश्ते की यादों में उलझ सकते हैं। उम्मीदें कम रखकर साफ बातचीत करें। हेल्थ- गले या सर्दी-जुकाम की हल्की परेशानी हो सकती है। पर्याप्त पानी और नींद लें। लकी कलर- व्हाइट, लकी नंबर- 1

वृश्चिक – फोर ऑफ कप्स आज खुद की भावनाओं को समझने की जरूरत रहेगी। परिवार की कुछ बातों से असंतोष हो सकता है, लेकिन स्थिति ज्यादा समय नहीं रहेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। नए अवसर सामने हों तो उन्हें नजरअंदाज न करें। रूटीन से ऊब महसूस हो तो कुछ नया करें।
करियर- कॉमर्स से जुड़े लोगों के सामने नए अवसर आएंगे, लेकिन काम करने का तरीका बदलना पड़ सकता है। फ्रीलांसर को पुराने प्रोजेक्ट से हटकर नई दिशा खोजनी होगी। मैनेजमेंट क्षेत्र के लोगों को किसी आइडिया पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। क्रिएटिविटी और लचीला रवैया फायदा देगा। लव- रिश्तों में उलझन रह सकती है। सिंगल लोग पुराने अनुभव की वजह से नए रिश्ते को स्वीकार करने में हिचकेंगे। विवाहित लोग पार्टनर से खुलकर बात करें। बातचीत की कमी दूरी बढ़ा सकती है। हेल्थ- मानसिक थकान और नींद की कमी हो सकती है। एसिडिटी या पाचन की परेशानी से सावधान रहें। लकी कलर- पेस्टल ब्लू, लकी नंबर- 4

धनु – फाइव ऑफ वांड्स परिवार में विचारों का टकराव हो सकता है, लेकिन बातचीत से स्थिति सामान्य हो जाएगी। बुजुर्गों की राय किसी विवाद में संतुलन लाएगी। आर्थिक चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन मेहनत से स्थिति संभल जाएगी। परिवार के युवा अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।
करियर- कला और स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। फ्रीलांसर क्लाइंट से बातचीत साफ रखें। टेक्निकल क्षेत्र के लोगों को जल्दी फैसला लेना पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन व्यवहार कुशलता और आत्मसंयम सफलता दिलाएंगे। लव- प्रेम संबंधों में मतभेद या बहस हो सकती है। पति-पत्नी को भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा। सिंगल लोगों का किसी नए व्यक्ति से विचारों का टकराव हो सकता है। छोटी बात को बड़ा न बनाएं। हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। पर्याप्त पानी और आराम जरूरी है। लकी कलर- डीप ब्राउन, लकी नंबर- 8

मकर – द चैरियट आज दृढ़ निश्चय और आगे बढ़ने का दिन है। परिवार का कोई रुका काम पूरा हो सकता है। नई योजना या काम शुरू करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति कंट्रोल में रहेगी। इच्छाशक्ति से मुश्किल परिस्थितियों को संभाल पाएंगे।
करियर- मैनेजमेंट क्षेत्र के लोगों को नई लीडरशिप जिम्मेदारी मिल सकती है। फ्रीलांसर को बड़े क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिलेगा। कॉमर्स क्षेत्र में प्रमोशन या आर्थिक फायदा हो सकता है। आत्मविश्वास और लगातार मेहनत सफलता दिलाएंगे। लव- रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। सिंगल लोगों की यात्रा या सोशल प्रोग्राम में नई मुलाकात हो सकती है। विवाहित लोग एक-दूसरे की भावनाएं बेहतर समझेंगे। प्रेम संबंधों में दूरी कम होगी। हेल्थ- गर्दन या कमर दर्द में राहत मिल सकती है। नियमित एक्सरसाइज और वॉक फायदेमंद रहेगी। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4

कुंभ – द हाई प्रीस्टेस आज अंतर्ज्ञान मजबूत रहेगा। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन कुछ भावनाएं खुलकर सामने नहीं आएंगी। किसी सदस्य की बात का छिपा मतलब समझने की कोशिश करें। आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें। परिवार की कोई छिपी बात सामने आ सकती है। आत्मचिंतन में समय बिताना अच्छा रहेगा।
करियर- कला और शिक्षा क्षेत्र के लोगों को अचानक अच्छी सफलता मिल सकती है। फ्रीलांसर को किसी खास ऑफर या अवसर की सूचना मिल सकती है। कॉमर्स क्षेत्र के लोग नई स्ट्रैटेजी पर गंभीरता से विचार करेंगे। रिसर्च और साइकोलॉजी से जुड़े लोगों को नई दिशा मिलेगी। लव- रिश्ते में आकर्षण और रहस्य बना रहेगा। विवाहित लोगों के बीच भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। कोई पुरानी छिपी बात सामने आ सकती है। बातचीत कम हो तो भी एक-दूसरे की भावनाएं समझने की कोशिश करें। हेल्थ- थायरॉइड या हार्मोन से जुड़ी परेशानी वाले लोग रूटीन चेकअप कराएं। हल्का भोजन और पर्याप्त आराम रखें। लकी कलर- वार्म येलो, लकी नंबर- 3

मीन – थ्री ऑफ पेंटाकल्स आज सहयोग और टीमवर्क से काम बनेंगे। परिवार के लोग मिलकर कोई जरूरी काम पूरा कर सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह से घर का मामला सुलझेगा। क्रिएटिव काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से आर्थिक फायदा होने की संभावना है।
करियर- टीमवर्क से आगे बढ़ेंगे। मैनेजमेंट क्षेत्र के लोगों को लीडरशिप के लिए तारीफ मिलेगी। कला और डिजाइन से जुड़े लोगों को अपने काम के लिए सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। फ्रीलांसर को किसी नए सहयोगी के साथ बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लव- रिश्ते में सहयोग और समझ बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच सम्मान मजबूत होगा। सिंगल लोगों का कार्यस्थल या दोस्तों के जरिए किसी से आकर्षण हो सकता है। साथ मिलकर की गई कोशिशें रिश्ते को मजबूत करेंगी। हेल्थ- घुटनों में जकड़न हो सकती है। नियमित एक्सरसाइज और सही पोस्चर रखें। पर्याप्त पानी पिएं। लकी कलर- कोरल, लकी नंबर- 9

