Headlines

हिमाचल में अगले 48 घंटे ड्राई रहेगा मौसम:24 से 27 सितंबर तक बारिश के आसार, मानसून की विदाई के अभी स्पष्ट संकेत नहीं




हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और कल यानी अगले दो दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 26 और 27 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि, फिलहाल प्रदेश के लिए किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम साफ रहने के कारण अगले दो दिन प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। अभी भी राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। केलांग, कल्पा और धर्मशाला में तापमान ज्यादा
कल्पा का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा के साथ 24.6 डिग्री, केलांग का सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 21.2 डिग्री और धर्मशाला में 3 डिग्री अधिक के साथ 30 डिग्री चल रहा है। राज्य में अगले 48 घंटे के दौरान ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। दो दिन बाद बारिश के साथ दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास होती है मानसून की विदाई
हिमाचल से दक्षिण-पश्चिम मानसून की सामान्य विदाई सितंबर के अंतिम सप्ताह में होती है। अभी तक मानसून की विदाई के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं। IMD मानसून की विदाई तय करते समय केवल बारिश बंद होने को आधार नहीं मानता, बल्कि लगातार शुष्क मौसम, निचले वायुमंडल में एंटीसाइक्लोनिक परिसंचरण (बारिश कराने वाली परिस्थितियां कमजोर पड़ना और मौसम का सूखने लगना) और वातावरण में नमी में कमी जैसे मानकों को भी देखता है। राज्य में इस मानसून सीजन में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है। अगले एक सप्ताह भी सामान्य से कम बारिश के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *