![]()
फतेहपुर शहर में नगर पालिका परिषद पर बजट आवंटन में भेदभाव, सीवर लाइन प्रोजेक्ट में धांधली और जनसुनवाई शिकायतों के फर्जी निस्तारण को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। मंगलवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे ‘उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश’ के पदाधिकारियों और रानी कॉलोनी के निवासियों ने जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस गंभीर समस्या की निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी और जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साहू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में चल रहे सीवर प्रोजेक्ट में काम करने वाली संस्था लापरवाही कर रही है। ज्ञापन में मुख्य रूप से कई गड़बड़ियां बताई गईं। इसमें तय मानकों को अनदेखा कर छोटे साइज और कम क्षमता के खराब पाइप बिछाना शामिल है। इससे भविष्य में पूरे शहर में सीवर जाम और ओवरफ्लो की बड़ी समस्या हो जाएगी। पाइप लाइन डालने के बाद खोदे गए गड्ढों की ठीक से भराई (कुटाई) नहीं हो रही है। टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई इससे सड़कें धंस रही हैं और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। काम खत्म होने के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे पूरा इलाका धूल और कीचड़ में बदल चुका है। निर्माण स्थलों पर लागत, काम करने वाली संस्था, मानक और समय अवधि से संबंधित जरूरी सूचना बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। व्यापार मंडल ने नगर पालिका परिषद फतेहपुर पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जहां घनी आबादी वाले पुराने मोहल्लों में लोग खराब हालत में जी रहे हैं, वहीं निजी और व्यावसायिक फायदे के लिए खाली प्लॉटिंग वाली जमीनों पर सरकारी विकास फंड से सड़कें और नालियां बनवाई जा रही हैं। घरों में दूषित जलभराव इसके अलावा रानी कॉलोनी (वार्ड 11) में सीवर निर्माण का बहाना बनाकर विकास कार्य रोक दिए गए हैं,जबकि शहर के अन्य वार्डों में सीवर प्रोजेक्ट के बीच भी सड़कें व नालियां बनाई जा रही हैं।रानी कॉलोनी में पिछले 15 वर्षों से नाली-सड़क न बनने के कारण घरों में दूषित जलभराव हो रहा है,जिससे डेंगू,मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। भ्रामक और फर्जी निस्तारण का मामला ज्ञापन में आईजीआरएस/जनसुनवाई पोर्टल पर भ्रामक और फर्जी निस्तारण का मामला भी उठाया गया। रानी कॉलोनी (निकट गायत्री मंदिर) में लगभग 40 मीटर नाली व सड़क हेतु ₹2,04,175/- का एस्टीमेट बनने के बावजूद बिना कोई काम नही कराया गया। अमानक सीवर पाइपों को बदलकर मानक अनुसार पाइप डलवाए जाएं और सड़कों की मरम्मत कराई जाए। स्वीकृत प्राकलन (₹2,04,175/-) के अनुसार रानी कॉलोनी (वार्ड 11) में सड़क व नाली का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए।फर्जी निस्तारण करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। फॉगिंग व सैनिटाइजेशन कराया क्षेत्र में तत्काल जलभराव की निकासी,फॉगिंग व सैनिटाइजेशन कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में संदीप श्रीवास्तव,जय किशन, प्रेमदत्ता उमराव,श्रवण कुमार दीक्षित,प्रशांत सिंह चौहान, धनंजय मिश्रा,आकाश सिंह भदौरिया,अनिल महाजन, दीपक तिवारी,सलामत अली,राजकुमार गुप्ता,सौरभ गुप्ता,संजय सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Source link
सीवर लाइन में मानकों की अनदेखी का आरोप:फतेहपुर में डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
