Headlines

सपोटरा में भाजपा की बरफी देवी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी जाएंगी:करौली और मंडरायल में कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला, आज होगा मतदान




करौली जिले के नगर निकायों में उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुए। करौली नगर परिषद में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। यहां कांग्रेस से अमीनुद्दीन और भाजपा से पुष्पेंद्र शुक्ला ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, मंडरायल नगर पालिका में भी कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। सपोटरा में भाजपा की बरफी देवी का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन वापस लेने का समय खत्म होने के बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारी इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। करौली नगर परिषद उपसभापति पद के लिए कांग्रेस के अमीनुद्दीन और भाजपा के पुष्पेंद्र शुक्ला ने नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रमुख दलों से एक-एक नामांकन होने के कारण अब कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। नगर परिषद के 55 चुने हुए पार्षद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे। इसके बाद मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। मंडरायल नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से रेखा भदौरिया और भाजपा से देवेंद्र शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के बाद यहां भी कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होना तय है। सपोटरा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए तय समय तक केवल एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। वार्ड 2 से चुनी हुई भाजपा पार्षद बरफी देवी ने पार्टी सिंबल के साथ नामांकन जमा किया। कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन जमा नहीं किया गया। नामांकन पत्र वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक तय है। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बरफी देवी के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *