![]()
खैरथल-तिजारा जिले की नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में अध्यक्ष और सभापति के चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष और उप सभापति पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न निकायों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं कोटकासिम नगर पालिका में भाजपा की मनीषा निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं। खैरथल में भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में खैरथल नगर परिषद में उप सभापति पद के लिए भाजपा ने अर्जुन दास को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से कर्ण सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा सुमित रोघा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भिवाड़ी में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने ठोकी ताल भिवाड़ी नगर परिषद में उप सभापति पद के लिए कई नामांकन सामने आए हैं। कविता ने कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। वहीं गगन तंवर ने भाजपा और निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया है। सुभिक्षा ने भी भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। इन नामांकनों के बाद जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में उपाध्यक्ष व उप सभापति पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। किशनगढ़बास में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला किशनगढ़बास नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने कंचन लख्याणी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से मुकेश सैनी ने नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में यहां उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। तिजारा में चार प्रत्याशियों ने भरा नामांकन तिजारा नगर परिषद में उप सभापति पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से नितिन जैन और चन्दगी ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं भाजपा की ओर से कंवर सिंह और संजय कुमार प्रत्याशी हैं। कोटकासिम में मनीषा निर्विरोध उपाध्यक्ष बनीं कोटकासिम नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध हो गया है। यहां भाजपा की मनीषा निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। मुंडावर में निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने मुंडावर नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय किरण देवी और कांग्रेस के मदन ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। टपूकड़ा में दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन टपूकड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए घनश्याम दास और विपिन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के बाद यहां भी चुनावी मुकाबले की स्थिति बन गई है।
Source link
नगरपरिषद-पालिकाओं में उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे गए:किशनगढ़बास, खैरथल, तिजारा समेत कई जगह भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला, निर्दलीय भी मैदान में
