Headlines

बठिंडा पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला:गांव नेहियांवाला में बोले, 2027 तक पंजाब को नशा मुक्त बनाएगी बीजेपी




बठिंडा में मंगलवार को बीजेपी के “नशा मुक्त पंजाब” अभियान के तहत राज्यसभा सांसद सुभाष बराला बठिंडा के नेहियांवाला गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2027 तक पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाएगा। सांसद बराला ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे की समस्या पर कुछ नहीं किया है। राज्य में नशे की खुलेआम बिक्री हो रही है। उन्होंने वादा किया कि बीजेपी की सरकार आने पर इस समस्या को तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। मान सरकार ने चार महीने में नशे खत्म करने का किया था वादा सुभाष बराला ने बताया कि बीजेपी ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। इसका मकसद पंजाब के युवाओं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाना और उनकी जान बचाना है। इस अभियान के तहत, बीजेपी की टीम गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों से अपील कर रही है।
उन्होंने याद दिलाया कि मान सरकार ने चार महीने में नशे की समस्या खत्म करने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। इसके विपरीत, बीजेपी ने देश की जनता से किए गए वादों को पूरा किया है। बीजेपी सरकार ने किसानों और मजदूरों से किए वादे भी पूरे किए बराला ने कहा कि नक्सलवाद को मार्च 2026 से पहले खत्म करने का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 हटाने का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया। बीजेपी सरकार ने किसानों और मजदूरों से किए वादे भी पूरे किए, जिसके तहत हर गरीब को अनाज मिल रहा है।
सांसद बराला ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के जवानों की हालत खराब है और गुलजार सिंह जैसे लोग अपने बेटों की नशे की लत से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। बराला ने कहा कि नशे के तस्करों को खत्म करने के लिए राज्य में बीजेपी को सत्ता में लाना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *