![]()
द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र के हजारों लोगों को अब सिटी बस सेवा की सुविधा मिलेगी। आईएमटी मानेसर से द्वारका एक्सप्रेस-वे होते हुए सेक्टर-113 बजघेड़ा तक यह बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस रूट को आगे द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक बढ़ाने का भी प्रस्ताव है, जिसके लिए परमिट का आवेदन किया जा चुका है। बस के चलने का समय इस प्रकार है: आईएमटी मानेसर से बजघेड़ा के लिए बसें सुबह 8:25, 8:45 बजे, 11:20, 11:40 बजे, दोपहर 2:20, 2:40 बजे और शाम 4:55, 5:15 बजे चलेंगी। बजघेड़ा से आईएमटी मानेसर के लिए बसें सुबह 9:40, 10 बजे, दोपहर 12:40, 1 बजे, 3:35, 3:55 बजे और शाम 6:35, 6:55 बजे उपलब्ध होंगी। दो साल की कोशिश के बाद मिली सौगात यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन के संस्थापक राकेश राणा बजघेड़ा ने बताया कि इलाके में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा शुरू कराने के लिए पिछले दो साल से लगातार कोशिशें की जा रही थीं। इस संबंध में सांसद राव इंद्रजीत सिंह से भी मिलकर मांग रखी गई थी जिन्होंने इस पर ध्यान दिया और संबंधित अधिकारियों से बात की। बस सेवा शुरू होने के बाद फेडरेशन की टीम ने डिपो प्रबंधक नरेश कुमार से मुलाकात कर सिटी बस विभाग का आभार जताया। इनका सफर होगा आसान राकेश राणा ने कहा कि द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक बस सेवा का विस्तार होने से मानेसर, गुरुग्राम, द्वारका एक्सप्रेस वे और दिल्ली के बीच आना-जाना और आसान हो जाएगा। इससे इलाके के निवासियों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी मिल पाएगी।
Source link
द्वारका एक्सप्रेस-वे पर सिटी बस सेवा शुरू:आईएमटी मानेसर बजघेड़ा तक पहुंची सुविधा; दो साल की मांग के बाद मिली सौगात, मेट्रो स्टेशन तक विस्तार का प्रस्ताव
