Headlines

सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग ने लगाए कैंप:ग्रामीणों और विद्यार्थियों की जांच; स्टूडेंट्स को 'नशा मुक्त भारत’ की दिलाई शपथ




हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सोनीपत जिले में स्वास्थ्य और आयुष विभाग की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में हेल्थ कैंप और जागरूकता कार्यक्रम किए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय निजामपुर माजरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसराना और उपमंडल नागरिक अस्पताल गन्नौर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। यहां पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह और दवाइयां भी दी गईं। इसके अलावा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर बारोटा में भी हेल्थ एवं जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। आयुष विभाग ने गांव कालूपुर के राजकीय विद्यालय में जागरूकता कैंप लगाया। स्वच्छता और पोषण की दी जानकारी कैंप में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को स्वच्छता, संतुलित पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया। नशामुक्ति की दिलाई शपथ सभी स्थानों पर मौजूद लोगों और विद्यार्थियों को ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ दिलाई गई। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। सीएमओ डॉ. अलंकृता ने कहा कि अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य शिविरों में भाग लेने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *