Headlines

छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:धमतरी-गरियाबंद-महासमुंद में 80 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी, रायपुर में बरसे बादल




छत्तीसगढ़ में आज मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। राजनांदगांव, बालोद, बीजापुर, सुकमा और कांकेर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और उसके असर से प्रदेश में नमी बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी की एक्टिविटी बढ़ रही है। रायपुर में मंगलवार रातभर बारिश होती रही। बारिश के साथ कुछ इलाकों में आज तेज हवा भी चल सकती है। धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बलरामपुर, कोरिया समेत 25 जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में 33.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 3 जिलों में 60-80 किमी रफ्तार से हवा चलेगी मौसम विभाग के अनुसार धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा या आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा चलने की संभावना है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, रायगढ़, कोरबा समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, बिजली और बारिश की संभावना जताई गई है। ऑरेंज और येलो अलर्ट क्या है? ऑरेंज अलर्ट भारी बारिश का खतरा: कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। लोगों को मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। येलो अलर्ट बारिश और गरज-चमक का अलर्ट: कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम खराब होने पर सावधानी बरतें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *