Headlines

कर्मा पर्व पर पोखर में नहाने गईं 2 बच्चियां डूबीं:गहरे पानी में चली गई थीं रानी-चांदनी, जमुई अस्पताल में मृत घोषित




जमुई में कर्मा पर्व की खुशियों के बीच मंगलवार देर शाम अमरथ गांव में हादसा हो गया। महादेव स्थान पोखर में नहाने के दौरान दो बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में सतीश महतो की 15 साल की बेटी रानी कुमारी और बिजली महतो की 16 साल की बेटी चांदनी कुमारी शामिल हैं। नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गईं परिवार के लोगों ने बताया कि कर्मा पर्व को लेकर गांव की कई बच्चियां महादेव स्थान पोखर में नहाने गई थीं। इसी दौरान रानी और चांदनी अचानक पोखर के गहरे हिस्से में चली गईं। दोनों को डूबता देख अन्य बच्चियों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन जल्दी से उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो मौतों से गांव में मातम एक साथ दो बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, दोनों बच्चियों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शुरू की कागजी कार्रवाई घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *