Headlines

रीवा के जेल रोड गोलीकांड का आरोपी पकड़ाया:2 महीने से फरार चल रहा था; गाड़ी का पीछा कर की थी फायरिंग




रीवा में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी नमन उर्फ कमलनयन सिंह को बिछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल वारंट मिलने पर केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया। जेल रोड पर फायरिंग का है मामला मामला 22-23 जून 2026 की दरम्यानी रात जेल रोड क्षेत्र में हुई फायरिंग से जुड़ा है। उदित चंद जायसवाल की शिकायत पर बिछिया थाने में धारा 126(2), 109(1), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने अक्षत सोनी की गाड़ी का पीछा किया था। जेल रोड के पीछे पहुंचने पर फायरिंग की गई। इस दौरान उदित जायसवाल के कंधे को गोली छूते हुए निकल गई, जबकि वाहन पर भी गोलियां लगी थीं। तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार इस मामले में पुलिस अभय पाण्डेय, प्रिंस गुप्ता और विकास सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं नमन उर्फ कमलनयन घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह और सीएसपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में बिछिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकिता मिश्रा की टीम उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर नमन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पिस्टल बरामद पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल बरामद की गई। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी नमन उर्फ कमलनयन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल वारंट मिलने पर केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *