Headlines

अमृतसर में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर:अकेले जाते वक्त पुलिस ने रोका तो गोलियां चलाने लगा; गुरदासपुर में ग्रेनेड अटैक किया था




अमृतसर में बुधवार को पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर रोकने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 6 राउंड फायर हुए। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर हरमन की टांग में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। हरमन गुरदासपुर के हनुमान चौक में हुए ग्रेनेड अटैक समेत कई मामलों में नामजद है और एक मामले में घोषित अपराधी भी है। पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर की पहचान हरमन बोपाराय निवासी बोपाराय के रूप में की है। पुलिस अब उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और उसकी आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी जांच कर रही है। SSP ने बताया, कैसे हुआ एनकाउंटर…
ग्रेनेड अटैक समेत कई केसों में वांटेड
पुलिस के अनुसार, हरमन सिंह उर्फ हरमन बोपाराय के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें स्नैचिंग, हत्या के प्रयास से जुड़े मामले और BNS की धारा 109 का मामला शामिल है। पुलिस का कहना है कि वह गुरदासपुर के हनुमान चौक में हुए ग्रेनेड अटैक मामले में भी नामजद है और पुलिस उसे पकड़ने की तलाश में थी। रिमांड लेकर पुराने मामलों पर पूछताछ करेगी पुलिस
अमृतसर देहात के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल के मुताबिक, अस्पताल में इलाज के बाद हरमन को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। उससे उसके खिलाफ दर्ज मामलों, हथियार और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद उससे जुड़े अन्य मामलों और साथियों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *