Headlines

तरनतारन में अवैध पिस्टल समेत 2 व्यक्ति अरेस्ट:दो मोबाइल और जिंदा कारतूस बरामद, बाइक जब्त की, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश




तरनतारन जिले में खालड़ा थाना पुलिस ने दो लोगों को दो पिस्टल, दो मोबाइल फोन, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ थाना खालड़ा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना खालड़ा के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई बीती रात की गई। पुलिस पार्टी गांव कलसिया की डिफेंस ड्रेन पर पेट्रोलिंग कर रही थी। वहां एक खुले मोर्चे के अंदर एक मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिसके पास दो लोग खड़े थे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक पीले रंग का पैकेट मिला। इस पैकेट में दो पिस्टल, दो मोबाइल फोन, एक जिंदा राउंड और एक खाली खोल था। पुलिस ने मौके से उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुखदेव सिंह निवासी कामल वाला खुर्द, फिरोजपुर और लखविंदर सिंह निवासी जैमल वाला खुर्द, फिरोजपुर बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *