Headlines

गणेश विसर्जन में डीजे पर सख्ती…आयोजकों को दी चेतावनी:बिलासपुर में 24 और 25 सितंबर को छठघाट और पचरीघाट में होगा प्रतिमाओं का विसर्जन, कलेक्टर-एसएसपी ने ली बैठक



बिलासपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान डीजे सहित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सख्त हिदायत दी है। जिले में 24 और 25 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन छठघाट और पचरीघाट में होगा। इसे लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने मंगलवार को गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विसर्जन के दौरान सुरक्षा, यातायात, कानून-व्यवस्था और जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन का पालन करने दी चेतावनी
कलेक्टर और एसएसपी ने समितियों को स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान डीजे का उपयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए। प्रशासन की टीम नियमों के पालन पर नजर रखेगी। समितियों से विसर्जन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से तय व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की गई। नशे में शामिल ना हों, धार्मिक भावनाओं का रखें ख्याल
अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में शामिल न हो। श्रद्धालु धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से आयोजन में शामिल हों। ऐसा कोई व्यवहार या कार्य न किया जाए, जिससे किसी की धार्मिक या सामाजिक भावना आहत हो। 23 सितंबर को छठघाट में सफाई अभियान
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर की सुबह छठघाट में होने वाले स्वच्छता अभियान की जानकारी भी दी गई। गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से अभियान में शामिल होकर श्रमदान करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *