Headlines

हजारीबाग में डेढ़ करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त:बिहार जा रही 10,600 लीटर शराब की खेप पकड़ी गई, तीन तस्कर गिरफ्तार




हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के रसोईधमना गांव में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10,602.36 लीटर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बिहार भेजी जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर बरही थाना पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान, पुलिस ने ट्रक और उसके आगे चल रही बिना नंबर की क्रेटा वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ और तलाशी के बाद शराब तस्करी का यह मामला सामने आया। पुलिस जांच में ट्रक से कुल 1190 पेटियां अंग्रेजी ब्रांड की शराब बरामद हुई। इनमें 750 एमएल की 299 पेटियां, 350 एमएल की 592 पेटियां और 180 एमएल की 299 पेटियां शामिल थीं। कुल बरामद शराब की मात्रा 10,602.36 लीटर आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक राकेश कुमार, एस्कॉर्ट वाहन के चालक खिरोधर साव उर्फ गुलाब साव और सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रक और एस्कॉर्ट वाहन को भी जब्त कर लिया है। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शराब की यह खेप बिहार भेजी जानी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *