Headlines

उन्नाव में कार की टक्कर से युवक की मौत:सोहरामऊ-पुरवा रोड पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम




उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की बुधवार सुबह मौत हो गई। युवक बाइक से सामान लेकर घर लौट रहा था। सोहरामऊ-पुरवा रोड के पास एक अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया था। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां बुधवार सुबह उसकी जान चली गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान धीरज (28) के रूप में हुई है। वह नन्हा लोध का बेटा था और बेगमखेड़ा, पोस्ट सैराहवा, थाना सोहरामऊ का रहने वाला था। परिवार के मुताबिक, धीरज एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सोमवार को धीरज किसी काम से सोहरामऊ आया था। सामान लेने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सोहरामऊ-पुरवा रोड के पास उसकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सड़क किनारे घायल पड़े धीरज की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वे उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिवार ने बताया कि बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। धीरज के पिता नन्हा ने बताया कि धीरज सोहरामऊ से सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी किसी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्हें यह नहीं पता कि हादसा किस गाड़ी से हुआ और उसका ड्राइवर कौन था। उन्होंने बताया कि खबर मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो धीरज सड़क किनारे अकेला पड़ा था। परिवार के लोगों का कहना है कि हादसे के बाद कार चालक मौके पर नहीं रुका और वहां से चला गया। परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर टक्कर मारने वाले वाहन और उसके ड्राइवर का पता लगाने की मांग की है। परिवार ने बताया कि धीरज मजदूरी करके परिवार का सहारा था। उसकी मौत से परिवार के सामने पैसों की दिक्कत खड़ी हो गई है। पिता ने सरकार से नियम के मुताबिक मिलने वाली मदद देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *