Headlines

सीतामऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या:लाठी-सरिए से 3 लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, 2 हिरासत में




मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के दीपा खेड़ा में मंगलवार रात युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने बुधवार सुबह मंदसौर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने तीन लोगों पर लाठी और सरिए से मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान दीपा खेड़ा निवासी सुरेश पिता सीताराम सूर्यवंशी (25) के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, 22 सिंतबर की रात करीब 8:30 बजे सुरेश दीपा खेड़ा बस स्टैंड पर कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान दशरथ, नागु सिंह और रामपाल नाम के तीन लोग उसे साथ ले गए। तीनों ने उसके साथ मारपीट की। भाई को देख भागे आरोपी सुरेश के भाई अर्जुन सुचना मिली कि कुछ लोग भाई को उठाकर ले गए हैं। अर्जुन मौके पर पहुंचा तो देखा कि तीनों आरोपी सुरेश के साथ मारपीट कर रहे थे। अर्जुन को देखते ही आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद अर्जुन ने अपने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद सुरेश को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां शुरुआती इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम परिवार वाले रात करीब 12 बजे सुरेश को लेकर मंदसौर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ गिया। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले थे। बुधवार दोपहर तीन डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिवार वाले शव लेकर सीतामऊ के लिए निकले और लदुना चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों के मकान तोड़े जाएं, उनका जुलूस निकाला जाए, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। पहले भी कर चुके हैं मारपीट परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले इन्हीं आरोपियों ने सुरेश के भाई अर्जुन के साथ भी मारपीट की थी। इसमें अर्जुन का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों के जेल भेजे जाने की बात भी परिजनों ने कही है। एसपी बोले- दो भाईयों को हिरासत में लिया एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपी दशरथ और नागु सिंह को को राउंडअप कर लिया है। दशरथ और नागु दोनों सगे भाई हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *