Headlines

सागर गोल्ड शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार:बोरी में भरकर ले जा रहा था शराब, पुलिस ने पकड़ा तो बोला- ठेकेदार ने बेचने के लिए दी थी




सागर की रहली थाना पुलिस ने अवैध शराब ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की के 80 पाव जब्त किए गए हैं। शराब की मात्रा 14 लीटर बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने शराब देने वाले ठेकेदार का नाम बताया है। सुनार नदी पुल के पास पकड़ा पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुनार नदी पुल के पास मादरा रोड रहली पर एक व्यक्ति बोरी में अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। मौके से अजय पिता पुरुषोत्तम पटेल (32) निवासी रहली को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की के 80 पाव मिले। पुलिस ने शराब जब्त कर ली। पूछताछ में ठेकेदार का नाम बताया पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई और पूछताछ की। अजय पटेल ने बताया कि शराब ठेकेदार मनोज पटेल ने उसे बिक्री के लिए शराब उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने मिली जानकारी के आधार पर शराब ठेकेदार मनोज पटेल के खिलाफ धारा 42 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है। इसी ब्रांड की शराब से हुईं 36 मौतें
सितंबर 2026 में सागर जिले में कथित जहरीली और मिलावटी शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में ‘सागर गोल्ड’ नाम की शराब भी जांच के दायरे में आई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि नकली शराब को असली ब्रांड जैसा दिखाकर बेचने का नेटवर्क चल रहा था। मामले की जांच में मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश तक शराब की सप्लाई का कनेक्शन सामने आया। इसी मामले में पुलिस ने नकली शराब बनाने और सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढें… MP शराबकांड-फरार आरोपी शिवांजय का शॉर्ट एनकाउंटर मध्य प्रदेश में सागर जहरीली शराबकांड में फरार आरोपी शिवांजय राजपूत (21) को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवांजय कठुआ नाला के पास जंगल से होता हुआ अपने गांव छापरी पहुंच रहा है। इस पर बांदरी और बहरोल थाने की टीमों ने इलाके को घेर लिया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *