Headlines

परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार:फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए मांगे रुपए, एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने पकड़ा, हिसार में FIR




राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की भिवानी टीम ने परिवहन विभाग के सहायक किशोरी कुमार को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। किशोरी कुमार पर वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने और उनके नवीनीकरण की अनुमति के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। उसे हिसार में रंगेहाथ पकड़ा गया और उसके खिलाफ हिसार थाने में केस दर्ज किया गया है। हिसार एसीबी कार्यालय में जानकारी देते हुए एसीबी अधिकारियों ने बताया कि, एक शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वह पानीपत में परिवहन वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने और उनके नवीनीकरण की व्यवस्था शुरू करना चाहता था। इसके लिए उसे परिवहन आयुक्त, हरियाणा, चंडीगढ़ से जरूरी अनुमति लेनी थी। स्थायी अनुमति जारी न होने का डर दिखाया शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी किशोरी कुमार ने उसे स्थायी अनुमति जारी न होने का डर दिखाया। उसने परिवहन आयुक्त कार्यालय से 27 अगस्त 2026 को जारी हो चुकी अनुमति दिलवाने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद ACB की हिसार यूनिट के भिवानी उपकेंद्र की टीम ने कार्रवाई शुरू की। ACB टीम ने नियमों के अनुसार स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान सहायक किशोरी कुमार को शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपए नकद रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो मामले की आगे जांच कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *