Headlines

करनाल में अर्धनग्न हालत में मिला व्यक्ति का शव:बस स्टैंड के पास पड़ा, बिहार का रहने वाला, परिजनों तक पहुंचने में जुटी पुलिस




करनाल जिले के मूनक थाना क्षेत्र के गांव कुताना के बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में कपड़ों से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास जारी है। दस्तावेजों से हुई पहचान पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 42 वर्षीय सोमारी राम निवासी गांव बरावा, बिहार के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। घटना के समय वह अर्धनग्न अवस्था में मिला। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को भी मृतक के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके बाद कपड़ों की तलाशी लेने पर मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान संभव हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी हाउस में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण शराब का सेवन माना जा रहा है, लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *