Headlines

नर्सिंग छात्रा का सरकारी टीचर ने किया रेप:पढ़ाने के बहाने घर बुलाया, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल तक दरिंदगी की




जालोर में सरकारी टीचर द्वारा नर्सिंग छात्रा(23) के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि लाइब्रेरी में आने वाले सरकारी शिक्षक ने उसे पढ़ाने के बहाने घर बुलाया और वहां पर दरिंदगी की। इसके बाद उसके अश्लील वीडियो बनाए, और ब्लैकमेल कर 2 साल तक कई बार रेप किया। आखिरकार पीड़िता ने एक जुलाई को संबंधित थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आज(15 जुलाई) को पीड़िता और उसका परिवार एसपी ऑफिस पहुंचा और मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने कहा कि मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं पीड़िता ने मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने परिजनों के साथ एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया से मुलाकात कर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को निलंबित करने की मांग की गई है। हालांकि फिलहाल शिक्षक फरार है। ट्यूशन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया- वह जीएनएम की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। करीब 2 साल पहले वह एक लाइब्रेरी में पढ़ने जाती थी, जहां आरोपी शिक्षक भी पढ़ाने आता था। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को अलग से ट्यूशन पढ़ाने के बहाने अपने घर बुलाया। उस समय घर पर कोई नहीं था। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने उसे परीक्षा में फेल कराने की धमकी देकर पहली बार रेप किया। घबराई पीड़िता समाज के डर से चुप रही। इसके करीब 10 दिन बाद, आरोपी ने लाइब्रेरी का समय खत्म होने के बाद छात्रा को रोका। उसने छात्रा से कहा कि उसके मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दिखाकर आरोपी ने लाइब्रेरी के ही एक कमरे में दोबारा रेप किया। 2 साल में 20 से अधिक बार शोषण का आरोप
पीड़िता ने बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी शिक्षक पिछले 2 साल से उसका लगातार शोषण कर रहा था। आरोपी ने अलग-अलग दिनों में लाइब्रेरी के कमरे में ले जाकर करीब 22-23 बार रेप किया। करीब एक महीने पहले भी दिन के समय आरोपी ने उसे लाइब्रेरी के ऊपर बने कमरे में बुलाया और पुराने फोटो-वीडियो दिखाकर डराया-धमकाया। मामला दर्ज होने के 14 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आखिरकार पीड़िता ने 1 जुलाई 2026 को संबंधित थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी। लेकिन मामला दर्ज होने के 14 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया। परेशान पीड़िता ने बुधवार को जालोर एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी से मिली और कार्रवाई की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *