![]()
बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर भीमनगर के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार हिंडौन सिटी निवासी हरिप्रसाद अग्रवाल (45) का सिर डंपर के पहिए के नीचे आ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सदमें जीजा अस्पताल में भर्ती हादसे में उनके जीजा वासुदेव गर्ग भी सड़क पर गिर गए। साले की मौत देखकर वासुदेव सदमे में आ गए, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरतपुर डॉक्टर को दिखाने गए थे पुलिस ने बताया कि बयाना कस्बे के बजरिया निवासी वासुदेव गर्ग अपने साले हरिप्रसाद अग्रवाल को भरतपुर में डॉक्टर को दिखाकर बाइक से बयाना लौट रहे थे। हरिप्रसाद कुछ समय से बीमार थे। रात करीब 8 बजे दोनों भीमनगर स्थित 132 केवी जीएसएस के सामने पहुंचे। तभी सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। हरिप्रसाद के सिर के ऊपर से निकला पहिया इसी बीच डंपर का पहिया हरिप्रसाद के सिर के ऊपर से निकल गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बयाना उपजिला अस्पताल पहुंचाया। शव को मॉर्च्युरी में रख दिया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसएचओ रामगिलास गुर्जर ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए डंपर और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है। वाहन को ढूंढने के लिए नाकाबंदी भी की गई है।
Source link
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जीजा-साले को मारी टक्कर:सिर के ऊपर से निकला टायर, एक की मौत; अस्पताल से दिखाकर लौट रहे थे
