Headlines

मेट्रो प्रोजेक्ट- बीच में बेरिकेड्स, दोनों ओर उखड़ी सड़कें:भोपाल के रायसेन रोड के बुरे हाल; बस-लोडिंग गाड़ियां फंस रहे, कांग्रेस ने VIDEO जारी किया




बारिश की वजह से भोपाल की सड़कों के हाल बुरे हैं। जब बारिश होती है तो गड्‌ढे और कीचड़ मुश्किल बढ़ाते हैं, तो थमने के बाद धूल के गुबार उड़ते हैं। रायसेन रोड, करोंद, एमपी नगर, पॉलीटेक्निक चौराहा, अवधपुरी, रोहित नगर, अयोध्या बायपास समेत कई बड़े इलाकों में सड़कें उखड़ गई हैं। रायसेन रोड के भी बुरे हाल है। यहां बस, लोडिंग गाड़ियां फंस रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी एक वीडियो जारी किया है। सुभाषनगर चौराहे से रत्नागिरी तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। कॅरियर कॉलेज से रत्नागिरी के बीच की जगहों पर सड़कें गायब है। यहां मेट्रो की ब्लू लाइन का काम भी चल रहा है। इस वजह से बीच में बेरिकेड्स लगाए गए हैं। ऐसे में सड़क संकरी हो गई है। ऊपर से जर्जर सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कांग्रेस ने वीडियो जारी किया
कांग्रेस नेता अभिनव बारोलिया ने जर्जर सड़क, उसमें फंस रहे गाड़ियों का वीडियो जारी कर जिम्मेदारों को कठघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि राजधानी की सड़कों के ऐसे हाल है तो बाकी शहरों की कैसी तस्वीर होगी? यह समझा जा सकता है। रायसेन रोड पर हर रोज 15 से 20 गाड़ियां फंस जाती है। कभी लोडिंग गाड़ियों के पहिए फंसते हैं तो कभी बसें जाम हो जाती है। इस वजह से हर रोज हजारों लोग परेशान होते हैं। मेट्रो प्रोजेक्ट की वजह से दिक्कतें ज्यादा
बता दें कि मेट्रो की ब्लू लाइन का रूट भदभदा से रत्नागिरी तक कुल 14.16 किलोमीटर लंबा है। रायसेन रोड, भदभदा से जवाहर चौक के बीच तेजी से काम चल रहा है। बीचोंबीच बेरिकेडिंग की गई है। इसके दोनों ओर की सड़क जर्जर है। खुदाई के साथ बारिश ने भी सड़कों की हालत खस्ता कर दी। कोहेफिजा एरिया की सड़क जर्जर, गिरे बुजुर्ग, घायल
शहर के पॉश इलाके कोहेफिजा एरिया की सड़कें भी खस्ताहाल है। इस वजह से हादसे भी हो रहे हैं। बीत दिनों सड़क से उखड़ी गिट्टी से टू-व्हीलर स्लीप हो गई। इससे एक बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *