![]()
लुधियाना में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे के घर ED की छापेमारी देर रात 2.30 बजे समाप्त हुई। इस रेड के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। BJP नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया है कि ED की कार्रवाई के बीच मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां देश छोड़कर कर भाग गए हैं। हालांकि, बिट्टू के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मंत्री मुंडियां से इस संबंध में प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन शाम से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। साहनेवाल में भांजे के घर पहुंची थी ED ED ने बुधवार को साहनेवाल में मंत्री मुंडियां के भांजे के घर पर तलाशी ली। रिपोर्टों के मुताबिक, यह कार्रवाई GMADA से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई। ED की कार्रवाई पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में कई ठिकानों पर चल रही तलाशी का हिस्सा बताई जा रही है। मंत्री मुंडियां पंजाब के हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के मंत्री हैं और GMADA इसी विभाग के अधीन आता है। रिपोर्टों में ED की जांच को GMADA से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं से जोड़ा गया है। मंत्री के भांजे के घर कई घंटे चली तलाशी साहनेवाल में मंत्री के भांजे के घर ED की टीम करीब दोपहर 2:30 बजे पहुंची थी। तलाशी के दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्टों में भांजे का नाम गुरप्रीत सिंह प्रिंस है। ED की ओर से फिलहाल मंत्री मुंडियां के खिलाफ किसी गिरफ्तारी या उन्हें आरोपी बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Source link
लुधियाना में देर रात ED रेड खत्म:बिट्टू का दावा-ED की दस्तक के बीच मंत्री मुंडियां देश छोड़ भागे,मोबाइल भी बंद
