Headlines

जौनपुर में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला:दोनों पक्षों के 12 लोगों पर केस, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से वार




जौनपुर के खुटहन में पत्रकार गोकर्ण पांडेय पर जानलेवा हमला हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमले में पत्रकार गोकर्ण पांडेय और उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना मंगलवार रात शहाबुद्दीनपुर उसरौली गांव में एक बरसी कार्यक्रम के दौरान हुई। हमलावरों ने गोकर्ण पांडेय पर लाठी-डंडे, चाकू और दूसरे हथियारों से हमला किया। आरोप है कि उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया और सोने की चेन भी छीन ली गई। जान बचाकर भागने के दौरान हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो और वैगनआर कार को भी घेरकर तोड़ दिया। गोकर्ण के पिता श्रीकृष्ण पांडेय की शिकायत पर हरेन्द्र मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, अंजनी मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, अंतिम तिवारी और विशाल सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हमले में गंभीर रूप से घायल गोकर्ण, सिंटू और नीरज को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चेन छीनने के आरोप लगाए वहीं, जितेंद्र मिश्रा की शिकायत पर गोकर्ण पांडेय, शिवचरण पांडेय उर्फ कल्लू, सिंटू यादव, श्रीकृष्ण पांडेय और अभिषेक तिवारी समेत 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। इस दूसरे मुकदमे में मारपीट, हवाई फायरिंग, धमकी, तोड़फोड़ और चेन छीनने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस दोनों मुकदमों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *