रूट बदलने के बाद मक्सी-रूठियाई होकर चलेगी एक्सप्रेस।
भोपाल से जोधपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का रूट 1 से 15 अक्टूबर तक बदला रहेगा। बीना स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन की कनेक्टिविटी के लिए होने वाले प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते रेलवे ने भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव कि
.
भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी
गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक भोपाल से संत हिरदाराम नगर, मक्सी, रूठियाई होते हुए कोटा के रास्ते जोधपुर जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस कोटा, रूठियाई, मक्सी और संत हिरदाराम नगर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों के 15-15 फेरे संशोधित मार्ग से संचालित होंगे।

बीना स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन का काम जारी।
बीना-दमोह पैसेंजर भी प्रभावित
गाड़ी संख्या 51886 दमोह-बीना पैसेंजर 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बीना मालखेड़ी स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन बीना मालखेड़ी स्टेशन पर 11:45 बजे पहुंचेगी। इस दौरान इसके 26 फेरे प्रभावित रहेंगे।
इसी तरह गाड़ी संख्या 51883 बीना-ग्वालियर पैसेंजर बीना स्टेशन के बजाय बीना मालखेड़ी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। ट्रेन बीना स्टेशन को फ्लाईओवर के जरिए बायपास करेगी और बीना मालखेड़ी से 11:45 बजे रवाना होगी। यह व्यवस्था भी 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 26 फेरों के लिए रहेगी।
रूठियाई-बीना मेमू के 12 फेरे प्रभावित
गाड़ी संख्या 61612 रूठियाई-बीना मेमू 18 से 29 सितंबर तक महादेवखेड़ी स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। महादेवखेड़ी-बीना के बीच इसका संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा। ट्रेन रूठियाई से 90 मिनट रीशेड्यूल होकर चलेगी। इसके कुल 12 फेरे प्रभावित होंगे।
वहीं गाड़ी संख्या 61625 बीना-रूठियाई मेमू इसी अवधि में महादेवखेड़ी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। बीना-महादेवखेड़ी के बीच ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इसके भी 12 फेरे प्रभावित होंगे।
9 से 15 अक्टूबर तक दमोह तक जाएगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर तक दमोह में ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। दमोह से भोपाल के बीच इसका संचालन आंशिक रूप से निरस्त रहेगा। इस दौरान सात फेरे प्रभावित होंगे।
वापसी में गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस दमोह से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। भोपाल-दमोह के बीच ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इसके भी सात फेरे प्रभावित होंगे।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तारीखों में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, रूट और गंतव्य की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। यात्रियों को ट्रेन की स्थिति के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
