Headlines

Namisharanya-Hardoi-Farrukhabad Rail Line Proposal | Tourism Minister Jaiveer Singh


नैमिष-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर एक अहम प्रस्ताव सौंपा। समिति ने नैमिषारण्य से हरदोई होते हुए फर्रुखाबाद तक 112 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाने की मांग की है।

.

समिति के महासचिव अजय पाल सिंह सोमवंशी ने बताया कि इस लाइन के बनने से नैमिषारण्य सीधे मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, काशी और प्रयागराज समेत देश के 18 राज्यों से रेल मार्ग से जुड़ जाएगा। इससे रेलवे को एक नया यातायात गलियारा मिलेगा, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी और माल ढुलाई से राजस्व बढ़ेगा।

पर्यटन मंत्री ने इस प्रस्ताव की उपयोगिता को समझते हुए तत्काल केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि इस छोटे रेलखंड के बनने से प्रदेश के 14 जिलों की लगभग 4.50 करोड़ जनता को सीधा लाभ मिलेगा। सुगम यातायात से समय बचेगा, लाखों नए रोजगार सृजित होंगे और व्यापार को भी रफ्तार मिलेगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में राम अधार पाण्डेय, एस.पी. मिश्रा, गिरीश कुमार वर्मा और आकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *