Headlines

अमृतसर में 2 लाख लीटर कच्ची लाहन पकड़ी:एक्साइज विभाग-पुलिस की रेड, 400 बोतल अवैध शराब भी मिली; तिरपालों के नीचे छिपाकर रखी




अमृतसर में आबकारी विभाग और थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने गांव भिंडी औलख/सय्यदां में संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ। टीम ने करीब 2 लाख लीटर कच्ची लाहन और 400 बोतल तैयार अवैध शराब बरामद की। छापेमारी में खेतों, डेरों, सड़कों के किनारों और छप्पड़ों में छिपाकर रखी गईं 50 तिरपालें, प्लास्टिक के 40 कैन और लोहे व प्लास्टिक के 9 बड़े ड्रम भी जब्त किए गए। आबकारी इंस्पेक्टर जगदीप कौर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आबकारी विभाग की टीम ने थाना भिंडी सैदां की पुलिस के साथ मिलकर गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में आबकारी इंस्पेक्टर रमन शर्मा और सर्कल-1 व 2 का अन्य स्टाफ भी शामिल था। 400 बोतल तैयार अवैध शराब भी बरामद तलाशी के दौरान अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई कच्ची लाहन मिली। तिरपालों के नीचे रखी करीब 2 लाख लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने के लिए न हो सके। इसके अलावा, प्लास्टिक के कैनों से करीब 400 बोतल तैयार अवैध शराब भी बरामद की गई। थाना भिंडी सैदां में आबकारी एक्ट के तहत केस इंस्पेक्टर जगदीप कौर के मुताबिक इस मामले में थाना भिंडी सैदां में आबकारी एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। जमीन मालिकों और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान होने के बाद उन्हें केस में नामजद किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *