![]()
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने बताया कि कच्छियारी से भंगवार फोरलेन के अंतर्गत पलवाना में फुट ओवरब्रिज, दोनों तरफ नालियों और मिनी सर्विस लेन बनाने की मांग को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा के हाल ही के दौरे और केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को दिए मांगपत्र के बाद अधिकतर मांगों को मान लिया गया है। इससे फोरलेन के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। काजल ने बताया कि दौलतपुर-कुल्थी चौक पर अंडरपास या दोनों तरफ सर्विस लेन बनाने की मांग को भी मंजूरी मिलने वाली है। इसके अलावा, तक़ीपुर कॉलेज के पास फुट ओवरब्रिज, धमेड़ पंचायत के ग्रामीणों के लिए टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन और रानीताल रसूह चौक पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग को भी मान लिया गया है। कच्छियारी बाईपास क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए फुट ओवरब्रिज की मांग पर भी जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। फोरलेन के दोनों तरफ रहने वाले ग्रामीणों को आने-जाने में आसानी होगी विधायक काजल ने यह भी बताया कि घट्टा में ग्रामीणों की मांग पर फुट ओवरब्रिज की जगह सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के बनने से फोरलेन के दोनों तरफ रहने वाले ग्रामीणों को आने-जाने में आसानी होगी और सड़क पार करते समय उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। रेयूंद खड्ड पर बन रहे पुल का काम आखिरी चरण में पहुंचा काजल ने जानकारी दी कि रेयूंद खड्ड पर बन रहे पुल का काम आखिरी चरण में है। फेस्टिवल सीजन से पहले नई सुरंग और पलवाना सड़क मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे कांगड़ा शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और कच्छियारी से दौलतपुर का सफर सिर्फ पांच मिनट में पूरा हो सकेगा। इस दौरान एनएचएआई के साइट इंजीनियर अजय और गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर भी मौजूद थे।
Source link
कांगड़ा के पलवाना में फुट ओवरब्रिज-नालियों को मंजूरी:फोरलेन पर घट्टा में सर्विस लेन का प्रस्ताव; दौलतपुर-कुल्थी चौक पर अंडरपास भी बनेगा
