Headlines

करौली पंचायत समिति के 25 सरपंचों का आरक्षण तय:मासलपुर के 26 सरपंचों की भी रिजर्वेशन लॉटरी निकली




पंचायत चुनाव को लेकर करौली और मासलपुर पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी से कुल 51 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों की स्थिति साफ हो गई। करौली पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय किया गया। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 और सामान्य वर्ग के लिए 13 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वहीं, मासलपुर पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति की 6, अनुसूचित जनजाति की 4, ओबीसी की 3 और सामान्य वर्ग की 13 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। दोनों पंचायत समितियों के लिए यह लॉटरी करौली के पंचायत समिति सभागार में निकाली गई। यह प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की देखरेख में पूरी हुई। करौली पंचायत समिति के 25 सरपंचों का आरक्षण तय:
करौली पंचायत समिति में अनुसूचित जाति के लिए 5 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें सेंगरपुरा, सौरया, कीरतपुरा (सामान्य) और मांची, महू (महिला) शामिल हैं।
अनुसूचित जनजाति के लिए 5 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। इनमें गुनेसरा, अकोलपुरा, गुडला (सामान्य) और विरवास, जुग्गींपुरा (महिला) हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। ये रुधौड (सामान्य) और गुर्जा (महिला) हैं। सामान्य वर्ग के लिए 13 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। इनमें खूबनगर, रघुवंशी, बरखेड़ा, कोंडर, परीता, तुलसीपुरा (सामान्य) और ससेडी, हरनगर, राजपुर, सायपुर, रोंड कला, रामपुर, गुनेसरी (महिला) शामिल हैं। मासलपुर पंचायत समिति के 26 सरपंचों का आरक्षण तय:
मासलपुर पंचायत समिति में अनुसूचित जाति के लिए 6 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें मदनपुर, रुंधपुरा, बिनेगा (सामान्य) और मंडाखेड़ा, खूंडरी, रतियापुरा (महिला) हैं।
अनुसूचित जनजाति के लिए 4 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। इनमें खेड़ा, पिपरानी (सामान्य) और ऊंचागांव, नारायणा (महिला) शामिल हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। ये डुकावली, सिलौती (सामान्य) और कोटा छावर (महिला) हैं। सामान्य वर्ग के लिए 13 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। इनमें फतेहपुर, जमूरा, गुबरेडा, भावली, खेड़िया, मासलपुर (सामान्य) और ताली, डंडा, कंचनपुर, लेदोर कला, खूडा, गढ़ मंण्डोरा, चैनपुर (महिला) शामिल हैं। करौली पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का तय आरक्षण करौली पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का वर्गवार आरक्षण
मासलपुर पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का तय आरक्षण मासलपुर पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का वर्गवार आरक्षण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *